BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Atrangi re : पति की सगाई पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं सारा अली खान, फिल्म का पहला गाना 'चका चक' रिलीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 29, 2021

Atrangi re : पति की सगाई पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं सारा अली खान, फिल्म का पहला गाना 'चका चक' रिलीज



सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अतरंगी रे का गाना ‘चकाचक’ मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्मों में अल्हड़पन और देसीपना दिखाने वाले आनंद एल रॉय की फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो चुका है। ए आर रहमान और उनकी टीम द्वारा बनाया ये गाना सामने आते ही लोगों की जुबान पर भी चढ़ गया है। फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म का पहला गाना रिलीज

इस गाने में सारा अली खान साड़ी पहने बिंदास होकर डांस करती नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में सारा अली खान बोलती हैं, विस्सू बाबू, देश की पहली बीवी होंगे हम जो अपने खुद के पति की सगाई पर इतनी खुश है। ए आर रहमान द्वारा कंपोज इस गान को श्रेया घोषाल ने मीठी आवाज दी है। इस गाने के बोल इर्शाद कामिल ने लिखे हैं।

फिल्म की कहानी बिहार की एक लड़की रिंकू और तमिल लड़के विशू की है। विशू को जबरन पकड़कर रिंकू से साथ विवाह करवा दिया जाता है। लेकिन रिंकू तो शहजाद यानि अक्षय से प्यार करती है। तीनों की प्रेम कहानी किस-किस मोड़ से आगे बढ़ेगी ये आपको अतरंगी रे में देखने को मिलेगा।
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

कोविड को देखते हुए सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अतरंगी रे ओटीटी पर रिलीज होगी। 24 दिसंबर 2021 को मूवी की स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर होगी।

No comments:

Post a Comment